खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

विश्व रक्तदाता दिवस: इंदौर में समाजसेवियों ने रक्तदान कर बचाई बेसहारा मरीज की जान

विश्व रक्तदाता दिवस पर मानवता का अनुकरणीय संदेश: इंदौर के स्वयंसेवकों ने पेश की मिसाल ​अजय बियानी, रिपोर्टर, अटल सत्य टी वी न्यू...

» » लखनऊ: दहेज प्रताड़ना से टूटी विवाहिता, मौत के बाद पति-सास पहुंचे जेल।

दहेज उत्पीड़न से परेशान विवाहिता की आत्महत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार।

अटल बिहारी शर्मा अटल सत्य टी वी न्यूज 24 
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के थाना वजीरगंज थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न से परेशान विवाहिता की आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर कुण्डरी, रकाबगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अयोध्या निवासी माता बक्श शर्मा ने थाना वजीरगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस मामले में थाना वजीरगंज पर मु0अ0सं0 107/2026 के तहत धारा 85/80(2) BNS एवं 3/4 डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति अंकित शर्मा उर्फ पुरुषोत्तम और सास शिवलली शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी अंकित शर्मा उर्फ पुरुषोत्तम निवासी ग्राम नसीपुर थाना असन्दरा जनपद बाराबंकी तथा उसकी मां शिवलली शर्मा हाल पता कुण्डरी, रकाबगंज थाना वजीरगंज, लखनऊ में रह रहे थे। पुलिस ने दोनों को रविवार दोपहर करीब 1 बजे गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कभी दहेज के लिए प्रताड़ित नहीं किया, लेकिन विवाहिता ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक रजत सिंह, कांस्टेबल गोविन्द रमन गौड़ और महिला कांस्टेबल जयवन्ती की अहम भूमिका रही।

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply