खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

वी मार्ट साइबर अपराध के प्रति जागरूकता अभियान नाका कोतवाली पुलिस ने किया लोगों को अगाह

वी मार्ट में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को बताए सुरक्षा के उपाय अटल बिहारी शर्मा  लखनऊ। थाना नाका हिंडोला ...

» » फेक कॉल, ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट से बचने की दी जानकारी।

चारबाग-पांडरीबा क्षेत्र में चला साइबर जागरूकता

अभियान, महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर
अटल बिहारी शर्मा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश पुलिस के उच्च अधिकारियों के आदेश-निर्देश के क्रम में थाना नाका पुलिस टीम द्वारा चारबाग और पांडरीबा क्षेत्र में साइबर अपराध जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को साइबर अपराध से बचाव एवं ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार सैनी, उपनिरीक्षक रविश भाटी, उपनिरीक्षक तरुण कुमार, उपनिरीक्षक राहुल चौधरी तथा उपनिरीक्षक अमजद अली सहित पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस कर्मियों ने सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों और उनसे बचने के उपायों की जानकारी दी।
अभियान के दौरान विशेष रूप से महिलाओं के खिलाफ होने वाले साइबर अपराधों पर जागरूक किया गया। इसमें साइबर स्टॉकिंग, फोटो मॉर्फिंग, साइबर बुलिंग, एडल्ट वीडियो, डिजिटल अरेस्ट, फेक शॉपिंग साइट, फेक जॉब प्रोवाइडिंग वेबसाइट, फिशिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन बैंकिंग एवं पेमेंट सुरक्षा, ऑनलाइन शॉपिंग सुरक्षा, डिजिटल पहचान और डेटा प्राइवेसी जैसे विषय शामिल रहे।
पुलिस टीम ने लोगों को बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध या ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होता है तो वह तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930, महिला हेल्पलाइन 1090, Cyber Crime Portal⁠� तथा StopNCII Portal⁠� पर शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके अलावा थाना स्तर पर गठित साइबर हेल्प डेस्क से भी सहायता लेने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें और सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करें। अभियान के दौरान महिला संबंधी अपराधों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply