लखनऊ: सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिला युवती का शव, परिजनों ने की पहचान
लखनऊ (ब्यूरो रिपोर्ट - अटल सत्य टी वी न्यूज): लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। उतरेठिया रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में एक 22 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतका की शिनाख्त कर ली है।
झाड़ियों में मिला शव, मौके पर पहुँची फॉरेंसिक टीम
आज दिनांक 18 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि उतरेठिया रेलवे लाइन के पास सड़क किनारे जंगल में एक युवती का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की और उसे मोर्चरी भिजवा दिया।
PGI थाने से मिली सुराग, माता ने की पहचान
शव की शिनाख्त के लिए पुलिस जब आस-पास के थानों में संपर्क कर रही थी, तभी थाना पीजीआई से महत्वपूर्ण जानकारी मिली। वहाँ से पता चला कि रक्षाखण्ड निवासी एक युवती 17 मई की सुबह 10 बजे से लापता है।
पुलिस ने तत्काल परिजनों से संपर्क कर उन्हें सुशांत गोल्फ सिटी थाने बुलाया। मृतका की माता गीता (पत्नी दीपू सिंह), निवासी रक्षाखण्ड, एल्डिको उद्यान-2, ने केजीएमयू मोर्चरी पहुँचकर शव की पहचान अपनी 22 वर्षीय पुत्री शिवानी सिंह के रूप में की।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
पुलिस के अनुसार, मृतका पिछले 24 घंटे से लापता थी। घटना के संबंध में निम्नलिखित कदम उठाए जा रहे हैं:
- पोस्टमार्टम: शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता चल सके।
- टीम का गठन: मामले के सफल अनावरण और संदिग्ध परिस्थितियों की जांच के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
- विधिक कार्रवाई: परिजनों से तहरीर (प्रार्थना पत्र) प्राप्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
राजधानी के इस चर्चित इलाके में युवती का शव मिलने से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता है, वहीं पुलिस जल्द ही मामले की गुत्थी सुलझाने का दावा कर रही है।
अटल सत्य टी वी न्यूज 24



कोई टिप्पणी नहीं: