अटल सत्य टीवी न्यूज 24
नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त का भव्य स्वागत, कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण पर दिया जोर
लखनऊ। पश्चिमी जोन पुलिस टीम द्वारा नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त महोदय का गर्मजोशी और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और नए नेतृत्व के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।
स्वागत कार्यक्रम के उपरांत आयोजित गोष्ठी में पुलिस उपायुक्त महोदय ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अपनी कार्यशैली तथा शासन की प्राथमिकताओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण और पुलिस की छवि को और अधिक सकारात्मक बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करें। साथ ही जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों ने भी नए पुलिस उपायुक्त के नेतृत्व में बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया। पश्चिमी जोन पुलिस टीम ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा जनता को बेहतर सुरक्षा और सेवा प्राप्त होगी।
ब्यूरो रिपोर्ट अटल सत्य टी वी न्यूज 24 लखनऊ।
अटल बिहारी शर्मा।



कोई टिप्पणी नहीं: