इंदौर। उज्जैन स्थित कैलाश एकेडमी में भारतीय कला संस्कृति समिति एवं श्री'स डांस स्टूडियो द्वारा आयोजित महाकाल उत्सव में इंदौर की 9 वर्षीय छात्रा अनाईशा सिंह ने शास्त्रीय नृत्य कथक में द्वितीय स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया।
निपानिया स्थित बालाजी स्काईज़ निवासी अनाईशा, जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल की कक्षा पाँचवीं की छात्रा हैं और पिछले छह वर्षों से नेशनल स्कूल ऑफ कथक (एन.एस.जे.के.) में गुरु श्वेता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं।
प्रदेश एवं अन्य राज्यों से आए प्रतिभागियों के बीच अनाईशा ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। इससे पहले भी वह जातरा उत्सव, कला महोत्सव, खजराना सांस्कृतिक उत्सव और किंकणी उत्सव सहित अनेक प्रतियोगिताओं में सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। अनाईशा ने अपनी सफलता का श्रेय गुरु, माता-पिता एवं विद्यालय के शिक्षकों को दिया।
अटल सत्य टी वी न्यूज़ 24 के लिए अजय बियानी की रिपोर्ट इदौर?



कोई टिप्पणी नहीं: