लखनऊ जी आर पी की बड़ी कामयाबी: गोमतीनगर एक्सप्रेस में हुए मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ (अटल सत्य टी वी न्यूज 24): राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जी आर पी) ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। ट्रेन संख्या 15114 गोमतीनगर एक्सप्रेस के कोच संख्या S-1 में मिले एक अज्ञात महिला के शव के मामले में GRP चारबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (बांस का बीड़ा/मोहर) भी बरामद कर लिया है।
सी सी टी वी फुटेज और सर्विलांस से खुला हत्या का राज
प्रेस नोट के अनुसार, बीते 17 मई 2026 को चारबाग जी आर पी थाने में मुकदमा संख्या 197/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस (BNS) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ के निर्देशन में कई टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीमों ने स्टेशन परिसर और ट्रेन के रूट पर लगे C
सी सी टी वी कैमरों की गहनता से जांच की और सर्विलांस का सहारा लिया। फुटेज में तीन संदिग्ध व्यक्ति ट्रेन से उतरते हुए दिखाई दिए। हुलिए के आधार पर जब पुलिस ने कुशीनगर जिले के स्थानीय थानों और मुखबिरों से संपर्क किया, तो आरोपियों की पहचान सुनिश्चित हो सकी।
कुशीनगर से दबोचे गए तीनों हत्यारोपी
जी आर पी और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी करते हुए 21 मई 2026 को कुशीनगर जनपद के थाना सेवरही अंतर्गत पिपरा मुस्तकिल अगलां गाँव के बाहर खाली पड़े एक घर से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों का विवरण इस प्रकार है:
धिमन (उम्र 44 वर्ष): पुत्र मजिस्टर, निवासी जयपुर गिरहंट मुस्तकिल, थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर।
मोविजुल्ला (उम्र 65 वर्ष): पुत्र स्व. रमजान, निवासी सिद्दिका थाना पड़ौना, जनपद कुशीनगर।
गुलजहाँ (उम्र 55 वर्ष): पत्नी मोविजुल्ला, निवासी सिद्दिका थाना पड़ौना, जनपद कुशीनगर।
इस जांबाज पुलिस टीम को मिली सफलता
इस अंधे कत्ल का खुलासा करने में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी चारबाग श्री धर्मवीर सिंह के नेतृत्व वाली प्रथम टीम और उपनिरीक्षक श्री अमित कुमार शर्मा के नेतृत्व वाली द्वितीय टीम के साथ-साथ सर्विलांस सेल व विशेष टीम (जिसमें उ.नि. कुलदीप कुमार, उ.नि. अशोक कुमार, हे.कां. सुनील राय आदि शामिल थे) की मुख्य भूमिका रही। पुलिस टीम की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई की उच्चाधिकारियों द्वारा सराहना की जा रही है।
: गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
क्राइम से जुड़ी ऐसी ही तमाम विश्वसनीय और सटीक खबरों के लिए बने रहिए अटल सत्य टी वी न्यूज 24 के साथ।



कोई टिप्पणी नहीं: