खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

विश्व रक्तदाता दिवस: इंदौर में समाजसेवियों ने रक्तदान कर बचाई बेसहारा मरीज की जान

विश्व रक्तदाता दिवस पर मानवता का अनुकरणीय संदेश: इंदौर के स्वयंसेवकों ने पेश की मिसाल ​अजय बियानी, रिपोर्टर, अटल सत्य टी वी न्यू...

» » “लखनऊ में खूनी खेल: चौक में परिवार पर जानलेवा हमला, एक की हालत नाजुक”।

लखनऊ से बड़ी खबर | अटल सत्य TV न्यूज 24
राजधानी लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र में देर रात हुई हिंसक वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे रानी मस्जिद के पास कुछ लोगों ने मिलकर एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।
एफआईआर के मुताबिक, पीड़ित सिराज ने आरोप लगाया है कि फुरकान, कल्लू बेरी, असलान, इमरान, फैजान, अमीर उर्फ बब्बा और इरफान सहित अन्य लोगों ने पहले से योजना बनाकर तेजधार हथियारों से हमला किया। इस हमले में सिराज और उनके बेटों को गंभीर चोटें आईं, जबकि एक बेटा चांद की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वह ट्रामा सेंटर के ICU में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
बताया जा रहा है कि यह हमला पुराने मुकदमे को वापस लेने के दबाव को लेकर किया गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पहले से दर्ज मुकदमा संख्या 0229/2017 को वापस लेने के लिए आरोपियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था, और मना करने पर इस घटना को अंजाम दिया गया।
घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य युवक आफताब को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं 191(1), 191(3), 109 और 115(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की जांच उपनिरीक्षक विनीत कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।वही जब फोन पर पाटा नाला चौकी प्रभारी से संपर्क साधा गया तो उन्होंने बताया कि दो लोगों को गिरफतार करके जेल भेज दिया गया है जबकि पीड़ित परिवार का आरोप है कि केवल खानापूर्ति की गई है कोई जेल में नहीं है हमको हमारे पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दी जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट अटल सत्य टी वी न्यूज 24 निष्पक्ष खबरों का संग्रह ग्राउंड रिपोर्ट अटल बिहारी शर्मा लखनऊ।

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply