लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

चारबाग रेलवे स्टेशन पर बैटरी चालित वाहनों के विरोध में कुलियों का प्रदर्शन।

 चारबाग रेलवे स्टेशन पर बैटरी चालित वाहनों के विरोध में कुलियों का प्रदर्शन लखनऊ | अटल सत्य टीवी न्यूज़ 24 राजधानी लखनऊ के चारब...

सहयोग अपील: अटल सत्य टीवी न्यूज़ 24 को मजबूत बनाने के लिए छोटा सा सहयोग जरूर करें... PhonePe / UPI ID: 9984299124 ... स्वतंत्र पत्रकार: अटल बिहारी शर्मा (लखनऊ) ... संपर्क: 9984299124 ... अटल सत्य: खोज सच की... हर खबर आप तक... निष्पक्ष पत्रकारिता का संग्रह...
» » चारबाग रेलवे स्टेशन पर बैटरी चालित वाहनों के विरोध में कुलियों का प्रदर्शन।


 चारबाग रेलवे स्टेशन पर बैटरी चालित वाहनों के विरोध में कुलियों का प्रदर्शन
लखनऊ | अटल सत्य टीवी न्यूज़ 24
राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन परिसर में बैटरी चालित वाहनों के संचालन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए स्टेशन प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है।
राष्ट्रीय कुली मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा स्टेशन निदेशक को एक लिखित पत्र सौंपा गया, जिसमें रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए बैटरी चालित वाहनों के संचालन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।
पत्र में बताया गया है कि रेलवे बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी आदेशों के अनुसार बैटरी चालित वाहनों का उपयोग केवल दिव्यांग, बीमार और असहाय यात्रियों की सुविधा के लिए किया जाना चाहिए। लेकिन वर्तमान में इन वाहनों का इस्तेमाल सामान्य यात्रियों और उनके सामान को ढोने के लिए किया जा रहा है, जिससे स्टेशन पर कार्यरत कुलियों की आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है।
कुली मोर्चा का आरोप है कि बड़े पैमाने पर बैटरी वाहन प्लेटफॉर्म के अंदर और बाहर संचालित हो रहे हैं, जिससे वर्षों से सेवा दे रहे कुलियों का काम प्रभावित हो रहा है। इसके चलते कुलियों और वाहन चालकों के बीच तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।
मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

चारबाग रेलवे स्टेशन खबर
लखनऊ न्यूज
राष्ट्रीय कुली मोर्चा
बैटरी चालित वाहन विवाद
कुलियों का प्रदर्शन
Railway Coolie Protest Lucknow
Battery Vehicle Issue Charbagh Station

«
Next
This is the most recent post.
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply