पूर्व कर्मचारी पर लगाए आरोप, कहा—उधार के पैसे मांगने पर फैलाई जा रही झूठी खबरें
लखनऊ | अटल सत्य टीवी न्यूज 24
राजधानी लखनऊ के चर्चित राज गार्डन को लेकर चल रही ध्वस्तीकरण की अफवाहों पर अब मालिक आरिफ ने खुलकर अपनी बात रखी है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे उनकी छवि खराब करने की साजिश बताया।
आरिफ ने बताया कि जिशान नाम का एक व्यक्ति, जो पहले उनके यहां कार्यरत था, उसे कुछ कारणों से हटा दिया गया था। इसके बाद से वह लगातार राज गार्डन के खिलाफ झूठी और भ्रामक खबरें फैला रहा है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा राज गार्डन को ध्वस्त करने का कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। आरिफ के मुताबिक, पहले जो भी नोटिस आया था, उसकी कार्रवाई पूरी हो चुकी है और अब कोई मामला लंबित नहीं है।
आरिफ ने यह भी आरोप लगाया कि जिशान को उन्होंने पहले करीब दो लाख रुपये उधार दिए थे। जब पैसे वापस मांगे गए, तो वह नाराज होकर अफवाहें फैलाने लगा और राज गार्डन को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।
प्रेस वार्ता में आरिफ ने यह भी कहा कि जिशान द्वारा उनके कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की गई, जिसकी लिखित शिकायत संबंधित थाने में दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज गार्डन से जुड़े सभी वैध दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें सार्वजनिक किया जाएगा।
फिलहाल, इस पूरे मामले में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, लेकिन सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।
Lucknow Raj Garden News, Raj Garden Demolition News, LDA Notice Lucknow, Arif Statement Raj Garden, Lucknow Breaking News, Raj Garden Controversy, LDA Demolition Order Truth, Lucknow Latest News, Atal Satya TV News 24



कोई टिप्पणी नहीं: