लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

उप मुख्यमंत्री से मिले सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स, समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन

 उप मुख्यमंत्री से मिले सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स, समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन लखनऊ | अटल सत्य टीवी न्यूज 24 सेवानिवृत्त डिप्...

सहयोग अपील: अटल सत्य टीवी न्यूज़ 24 को मजबूत बनाने के लिए छोटा सा सहयोग जरूर करें... PhonePe / UPI ID: 9984299124 ... स्वतंत्र पत्रकार: अटल बिहारी शर्मा (लखनऊ) ... संपर्क: 9984299124 ... अटल सत्य: खोज सच की... हर खबर आप तक... निष्पक्ष पत्रकारिता का संग्रह...
» » उप मुख्यमंत्री से मिले सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स, समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन

 उप मुख्यमंत्री से मिले सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स, समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन



लखनऊ | अटल सत्य टीवी न्यूज 24
सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स कल्याण संघ, उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने आज सुबह उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संघ के षष्ठम महाधिवेशन का स्मृति चिन्ह, स्मारिका, सम्मान-पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
भेंट के दौरान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इं. आर.के. भाटिया ने महाधिवेशन में पारित प्रस्तावों एवं सदस्यों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन उप मुख्यमंत्री को सौंपा। उन्होंने दीनदयाल कैशलेस चिकित्सा योजना में व्याप्त कमियों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।
मुख्य मांगों में शामिल हैं:
राशिकरण कटौती अवधि 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष करना
प्रत्येक 5 वर्ष पर 5 प्रतिशत पेंशन वृद्धि
₹8700 ग्रेड वेतन को उच्च न्यायालय के निर्णय के अनुरूप स्वीकृति
विधवा पुत्रवधू को पारिवारिक पेंशन का लाभ
शासकीय सहयोग से ओल्ड एज होम की स्थापना
कार्यकारी अध्यक्ष इं. दिवाकर राय ने उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि संघ के षष्ठम महाधिवेशन में 75 एवं 80 वर्ष आयु वर्ग के बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया, जिस पर उप मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
वहीं मुख्य संरक्षक इं. शिव शंकर दुबे एवं संरक्षक इं. एस.पी. मिश्रा ने राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए ओपीडी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा राज्य के बाहर स्थित चिकित्सालयों को भी दीनदयाल कैशलेस योजना में शामिल करने की मांग रखी।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी बिंदुओं पर शीघ्र ही सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य संरक्षक इं. शिव शंकर दुबे, संरक्षक इं. एस.पी. मिश्रा, प्रांतीय अध्यक्ष इं. आर.के. भाटिया एवं कार्यकारी अध्यक्ष इं. दिवाकर राय शामिल रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट अटल सत्य टी वी न्यूज 24 निष्पक्ष खबरों का संग्रह।

«
Next
This is the most recent post.
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply