लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

लखनऊ में बेकाबू जाम: बुलाकी अड्डा से एवरेडी चौराहे तक थमा शहर, सिस्टम पर उठे सवालअटल सत्य टीवी न्यूज 24 | रिपोर्ट: अटल बिहारी शर्मा

 लखनऊ में बेकाबू जाम: बुलाकी अड्डा से एवरेडी चौराहे तक थमा शहर, सिस्टम पर उठे सवाल अटल सत्य टीवी न्यूज 24 | रिपोर्ट: अटल बिहारी...

सहयोग अपील: अटल सत्य टीवी न्यूज़ 24 को मजबूत बनाने के लिए छोटा सा सहयोग जरूर करें... PhonePe / UPI ID: 9984299124 ... स्वतंत्र पत्रकार: अटल बिहारी शर्मा (लखनऊ) ... संपर्क: 9984299124 ... अटल सत्य: खोज सच की... हर खबर आप तक... निष्पक्ष पत्रकारिता का संग्रह...
» » गोंडा में आनंद पांडेय हत्याकांड: फरार आरोपी राजन शुक्ला गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी।

 गोंडा में आनंद पांडेय हत्याकांड: फरार आरोपी राजन शुक्ला गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
गोंडा | अटल सत्य टीवी न्यूज़ 24
गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित खाद विक्रेता आनंद पांडेय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे आरोपी राजन शुक्ला उर्फ चंद्रमणि शुक्ला को पुलिस ने गोंडा-उतरौला मार्ग स्थित बग्गी रोड नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, इस सनसनीखेज हत्याकांड में अभी भी कई आरोपी फरार हैं, जिनमें अस्पताल संचालक अनिल ओझा, मुख्य आरोपी अनुपम शुक्ला के पिता सहित तीन से चार अज्ञात लोग शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
 क्या है पूरा मामला?
घटना 13 अप्रैल की देर रात की है, जब 40 वर्षीय आनंद पांडेय अपने भांजे सत्य प्रकाश शुक्ला उर्फ सत्यम शुक्ला का विवाद सुलझाने पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और गले पर धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
 पुलिस जांच में तेजी
धानेपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस टीम परिचितों, रिश्तेदारों और कॉल डिटेल के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही अज्ञात हमलावरों की पहचान के लिए भी लगातार प्रयास जारी हैं।
 पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आनंद पांडेय की मौत पिटाई के कारण होने की पुष्टि हुई है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
Gonda murder case, Anand Pandey murder, Dhanepur police action, Rajan Shukla arrested, Gonda crime news, Uttar Pradesh crime, breaking news Gonda, Atal Satya TV News 24
 रिपोर्ट: शिव शरण, गोंडा ब्यूरो
📺 अटल सत्य टीवी न्यूज़ 24

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply