खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

विश्व रक्तदाता दिवस: इंदौर में समाजसेवियों ने रक्तदान कर बचाई बेसहारा मरीज की जान

विश्व रक्तदाता दिवस पर मानवता का अनुकरणीय संदेश: इंदौर के स्वयंसेवकों ने पेश की मिसाल ​अजय बियानी, रिपोर्टर, अटल सत्य टी वी न्यू...

» » ब्रेकिंग लखनऊ करणी सेना के पदाधिकारियों ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिखाया शक्ति प्रदर्शन।

लखनऊ से बड़ी खबर  
राजधानी लखनऊ में आज करणी सेना के पदाधिकारियों ने दल-बल के साथ जोरदार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सियासी माहौल गरमा दिया। प्रेस वार्ता के दौरान संगठन के नेताओं ने सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों और यूजीसी के हालिया विवादों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।
करणी सेना के नेताओं ने खास तौर पर स्वामी प्रसाद मौर्य, अखिलेश यादव और चंद्रशेखर आजाद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ये नेता लगातार सनातन धर्म के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, जिससे समाज में आक्रोश बढ़ रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में करणी सेना के प्रमुख पदाधिकारियों ने कहा कि सनातन धर्म के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इस मुद्दे पर पूरे प्रदेश में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में भी ऐसे बयान आते रहे तो संगठन सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगा।
इस दौरान कार्यक्रम में आशीष सिंह राजा, अभिनव सिंह, वीर प्रताप सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम में शक्ति प्रदर्शन भी साफ दिखाई दिया।
करणी सेना के नेताओं ने पत्रकारों का आभार जताते हुए कहा कि मीडिया के माध्यम से उनकी आवाज जनता तक पहुंच रही है। साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिए कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन ने अभी से अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
फिलहाल, लखनऊ की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने के आसार नजर आ रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट अटल सत्य टी वी न्यूज 24 निष्पक्ष खबरों का संग्रह लखनऊ।
अटल बिहारी शर्मा की ख़ास रिपोर्ट।

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply