खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

शानदार उपलब्धि! अतरौली के भाई-बहन ने किया कमाल, अब सीधे विधानसभा सदन में उठाएंगे जनता की आवाज।।

​अतरौली के भाई-बहन की जोड़ी का कमाल: विधानसभा की दहलीज तक पहुँचेंगे प्रियांशू और प्राची भारद्वाज ​ लखनऊ/अलीगढ़। प्रतिभा किसी...

» » ब्रेकिंग लखनऊ बढ़ रहे बंदर के अटैक से परेशान लोग नगर निगम अपने जिम्मेदारी से झाड़ रहा पल्ला


नगर निगम लखनऊ की कार्यप्रणाली पर सवाल, शिकायत के बाद भी बंदरों के आतंक से नहीं मिली राहत
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर निगम लखनऊ द्वारा जारी एक आधिकारिक दस्तावेज सामने आया है, जिसमें स्पष्ट है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी।
दस्तावेज के अनुसार, शिकायत संख्या 92615700018510 दिनांक 13 मार्च 2026 को दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता श्री श्रीनारायण द्वारा बंदरों के बढ़ते हमलों को लेकर शिकायत की गई थी। रिपोर्ट में यह भी दर्ज है कि शिकायतकर्ता से बातचीत की गई और भौतिक सत्यापन भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
अधिकारी द्वारा दी गई टिप्पणी में कहा गया है कि बंदर एक वन्य जीव है, जिसकी प्रकृति पालतू पशुओं जैसी नहीं होती और नगर निगम के पास इनके प्रभावी नियंत्रण हेतु कोई विशेष तंत्र या प्रशिक्षित कर्मी उपलब्ध नहीं हैं। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया कि इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार को पहले ही अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं बन पाई है।
दस्तावेज के अंत में यह स्पष्ट किया गया है कि बंदरों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण की जिम्मेदारी अब पशु कल्याण विभाग को सौंप दी गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे हमलों से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है और प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। नागरिकों ने मांग की है कि इस गंभीर समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply