खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

विश्व रक्तदाता दिवस: इंदौर में समाजसेवियों ने रक्तदान कर बचाई बेसहारा मरीज की जान

विश्व रक्तदाता दिवस पर मानवता का अनुकरणीय संदेश: इंदौर के स्वयंसेवकों ने पेश की मिसाल ​अजय बियानी, रिपोर्टर, अटल सत्य टी वी न्यू...

» » ब्रेकिंग लखनऊ टला बड़ा हादसा नगर निगम की 13 से 14 गाड़ियां आपस में टकराई।

 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ 
1090 चौराहे पर नगर निगम की 13-14 गाड़ियों की भीषण टक्कर, मची अफरा-तफरी
राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब नगर निगम की कूड़ा ढोने वाली करीब 13 से 14 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सभी गाड़ियां एक लाइन में चल रही थीं और सबसे आगे चल रही गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिया।
ब्रेक लगते ही पीछे चल रही गाड़ियां एक-एक कर आपस में भिड़ती चली गईं, जिससे घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई गाड़ियों के ड्राइवर और उनमें बैठे कर्मचारी घायल हो गए। कुछ कर्मचारियों को तो गाड़ियों के दरवाजे जाम हो जाने के कारण खिड़कियों के रास्ते बाहर निकलना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा पूरी तरह से लापरवाही का नतीजा है। सभी गाड़ियां बेहद कम दूरी पर एक साथ चलाई जा रही थीं, जिससे ब्रेक लगने पर नियंत्रण नहीं रह सका।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कई लोग चोटिल हुए हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और यातायात भी प्रभावित हुआ।
अब बड़ा सवाल यह है कि नगर निगम की इतनी बड़ी लापरवाही पर जिम्मेदारी किसकी तय होगी? क्या बिना सुरक्षा मानकों के इस तरह गाड़ियों का संचालन जारी रहेगा?
 प्रशासन पर उठ रहे हैं गंभीर सवाल
क्या ड्राइवरों को उचित ट्रेनिंग दी गई थी?
गाड़ियों के बीच सुरक्षित दूरी क्यों नहीं रखी गई?
क्या इस घटना की जांच होगी या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा?

 तौफीक अहमद, ब्यूरो चीफ
अटल सत्य टीवी न्यूज़ 24

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply