खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

बड़ी खबर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ ने मजदूरों को सिखाए उनके अधिकार, 9 मई की 'राष्ट्रीय लोक अदालत' पर दिया जोर।।

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर 'श्रमिक संवाद' का आयोजन, सचिव कुँवर मित्रेश सिंह ने मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रत...

» » डबल इंजन सरकार के नौ वर्ष पूरे।


डबल इंजन सरकार के 9 साल पूरे, विकास दर में तेज़ उछाल: सुरेश खन्ना
लखनऊ, 24 मार्च 2026।
प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के अर्थ सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की बीते 9 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मंत्री ने कहा कि “डबल इंजन सरकार” ने प्रदेश में पब्लिक परसेप्शन को पूरी तरह बदल दिया है। वर्ष 2017 में जहां विकास दर लगभग 8 प्रतिशत थी, वहीं अब यह बढ़कर 18 प्रतिशत तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है—2017 में कृषि योग्य भूमि 76% थी, जो अब बढ़कर 86% हो गई है।
किसानों के हित में उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने संकल्प पत्र के अनुरूप लगभग 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों के ₹1 लाख तक के कर्ज माफ किए। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सुरक्षा दी जा रही है।
जैविक खेती को बढ़ावा देते हुए प्रदेश में 1,76,180 हेक्टेयर क्षेत्र पर ऑर्गेनिक खेती की जा रही है। गन्ना उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है—2016-17 में 20.54 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल से बढ़कर 2025-26 में 28.61 लाख हेक्टेयर हो गया है, जबकि गन्ने का MSP ₹400 प्रति कुंतल तक पहुंच चुका है। इसके साथ ही 2017 के बाद चार नई चीनी मिलों की स्थापना की गई।
ऊर्जा क्षेत्र में एथेनॉल उत्पादन 42 करोड़ लीटर से बढ़कर 180 करोड़ लीटर तक पहुंच गया है। खाद्यान्न उत्पादन में 32.28% और तिलहन उत्पादन में 192.18% की वृद्धि दर्ज की गई है।
महिलाओं और सामाजिक कल्याण की योजनाओं का जिक्र करते हुए मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग का विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।
प्रेस वार्ता के बाद मंत्री ने सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इसके पश्चात मार्स सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें सम्मानित भी किया।
रिपोर्ट: तौफीक अहमद, ब्यूरो चीफ लखनऊ
अटल सत्य टीवी न्यूज 24

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply