ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ: 500 लोगों को मिला लाभ • बड़ी खबर • ताज़ा अपडेट • आपकी खबर यहाँ दिखेगी
लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

स्वच्छ लखनऊ के दावों की खुली पोल — हैदरगंज चौराहे पर बजबजाती नालियां, पानी के लिए भी तरसे लोग।

 अटल सत्य टीवी न्यूज 24  लखनऊ से बड़ी खबर  रिपोर्ट: अटल बिहारी शर्मा स्वच्छ लखनऊ के दावों की खुली पोल — हैदरगंज चौराहे पर बजबजात...

» » क्राइम खबर बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट।

उन्नाव में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने ही मां का गला दबाकर की हत्या, संपत्ति विवाद बना वजह
उन्नाव (उत्तर प्रदेश):
उन्नाव से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने ही अपनी 75 वर्षीय मां की हत्या कर इंसानियत को तार-तार कर दिया। आरोपी की पहचान योगेन्द्र सिंह के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, योगेन्द्र सिंह ने अपनी बुजुर्ग मां का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए मां को अस्पताल ले जाकर मौत को प्राकृतिक साबित करने की कोशिश की, ताकि किसी को उस पर शक न हो।
हालांकि, जब परिजन मौके पर पहुंचे और स्थिति को देखा, तो उन्हें मामला संदिग्ध लगा। गहन पूछताछ और जांच के दौरान पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया। परिजनों का आरोप है कि योगेन्द्र ने धोखे से मां की संपत्ति अपने बच्चों के नाम करा ली थी। जब मां ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
यह घटना समाज में गिरते पारिवारिक मूल्यों और लालच की चरम स्थिति को दर्शाती है, जहां संपत्ति के लालच में रिश्तों का खून तक बहाया जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट अटल सत्य टी वी न्यूज 24 निष्पक्ष खबरों का संग्रह।

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply