हेडलाइन: लखनऊ में पालतू कुत्ते का आतंक: 8 साल के मासूम को बुरी तरह नोचा, पुलिस में शिकायत ददर्ज
अटल बिहारी शर्मा।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नाका थाना अंतर्गत हिण्डोला क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक पालतू कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे 8 साल के मासूम बच्चे पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, निवार खेड़ा (मोती नगर) के निवासी रमेश कुमार का 8 वर्षीय पुत्र गली में खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला का पालतू कुत्ता खुला होने के कारण बच्चे पर झपट पड़ा। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने मासूम के कान, हाथ और पीठ पर कई जगह गहरे जख्म कर दिए हैं।
पीड़ित पिता की गुहार:
बच्चे के पिता रमेश कुमार ने इस मामले में नाका थाने के हिण्डोला चौकी प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि कुत्ता खुला रहने के कारण यह हादसा हुआ और इससे बच्चे की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।
प्रशासनिक रुख:
स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र मिल चुका है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शहर में पालतू कुत्तों के बढ़ते हमलों को लेकर स्थानीय निवासियों में भी काफी रोष देखा जा रहा है।
अटल सत्य टीवी न्यूज़ 24 प्रशासन से यह सवाल पूछता है कि रिहायशी इलाकों में पालतू जानवरों की सुरक्षा और उनके मालिकों की जिम्मेदारी तय करने के लिए सख्त कदम कब उठाए जाएंगे?



कोई टिप्पणी नहीं: