खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

बड़ी खबर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ ने मजदूरों को सिखाए उनके अधिकार, 9 मई की 'राष्ट्रीय लोक अदालत' पर दिया जोर।।

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर 'श्रमिक संवाद' का आयोजन, सचिव कुँवर मित्रेश सिंह ने मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रत...

» » 35 करोड़ कुर्मी एक मंच पर लाने का पहल

अटल सत्य टीवी न्यूज 24 | निष्पक्ष खबरों का संग्रह
35 करोड़ कुर्मी समाज को एक मंच पर लाने की पहल, रोटी-बेटी संबंधों को मिलेगा बढ़ावा
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय कुर्मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेशभाई कालावाडिया ने समाज को एकजुट करने के लिए बड़ा अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि देशभर में फैले लगभग 35 करोड़ कुर्मी, पटेल, कुनबी, मराठा, रेड्डी जैसे समाजों को एक साझा मंच पर लाकर सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मजबूती दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि यह पहल केवल संगठन तक सीमित नहीं होगी, बल्कि रोटी-बेटी संबंधों को बढ़ावा देकर समाज में आपसी सहयोग और एकता को मजबूत किया जाएगा। इसके जरिए विभिन्न राज्यों के बीच वैवाहिक संबंधों को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे सामाजिक दूरी कम होगी और भाईचारा बढ़ेगा।
आर्थिक सशक्तिकरण पर रहेगा विशेष फोकस
कालावाडिया ने बताया कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच व्यापारिक नेटवर्क तैयार किए जाएंगे, ताकि लोग एक-दूसरे के सहयोग से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। किसानों और युवाओं के लिए आधुनिक तकनीक और मार्केटिंग के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
छात्रों के लिए हॉस्टल और मार्गदर्शन केंद्र
प्रेस वार्ता में यह भी घोषणा की गई कि अन्य राज्यों में पढ़ने जाने वाले मेधावी छात्रों के लिए छात्रावास (Hostel) और मार्गदर्शन केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे उन्हें बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिल सकें।
दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान
समाज में व्याप्त दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही सामूहिक विवाह को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे सामाजिक और आर्थिक बोझ कम होगा।
मजबूत और संगठित समाज का लक्ष्य
जिग्नेशभाई कालावाडिया ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल संगठन बनाना नहीं, बल्कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैले समाज को एक मजबूत परिवार के रूप में जोड़ना है, जहां सभी लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनें।
इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय कुर्मी सेना के अन्य पदाधिकारी और प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: अटल सत्य टीवी न्यूज 24, लखनऊ
एडिटर इन चीफ: अटल बिहारी शर्मा

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply