खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

बड़ी खबर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ ने मजदूरों को सिखाए उनके अधिकार, 9 मई की 'राष्ट्रीय लोक अदालत' पर दिया जोर।।

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर 'श्रमिक संवाद' का आयोजन, सचिव कुँवर मित्रेश सिंह ने मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रत...

» » इंदौर से इस वक्त की प्रशासन से जुड़ी बड़ी खबर शिकायत कर्ताओं का आरोप।

अटल सत्य टीवी न्यूज़ 24
निष्पक्ष खबरों का संग्रह।
अजय बियानी की खास रिपोर्ट।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत बंद होने पर उठे सवाल, शिकायतकर्ता ने की निष्पक्ष जांच की मांग
इंदौर।
निपानिया स्थित बालाजी स्काइज़ हाउसिंग सोसायटी से जुड़े नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर दर्ज की गई सीएम हेल्पलाइन की शिकायत के निराकरण पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक रहवासी द्वारा 29 दिसंबर 2025 को सीएम हेल्पलाइन शिकायत क्रमांक 36097580 दर्ज कराई गई थी, जिसमें सोसायटी से संबंधित नियमों के उल्लंघन का मामला उठाया गया था।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनकी शिकायत बिना किसी पूर्व सूचना या उनसे संपर्क किए ही बंद कर दी गई। उनका कहना है कि संबंधित अधिकारी द्वारा रिपोर्ट में यह उल्लेख किया गया कि शिकायतकर्ता से संपर्क नहीं हो सका, जबकि वास्तविकता यह है कि उन्हें न तो किसी प्रकार की कॉल प्राप्त हुई और न ही उनके संदेशों का कोई उत्तर दिया गया।
शिकायतकर्ता ने इस पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि जनहित के लिए बनाई गई सीएम हेल्पलाइन व्यवस्था की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निराकरण होना आवश्यक है।
उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि मामले की पुनः समीक्षा कर वास्तविक स्थिति की जांच कराई जाए, ताकि शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया पर आम नागरिकों का भरोसा बना रहे।
— अटल सत्य टीवी न्यूज़ 24
निष्पक्ष खबरों का संग्रह

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply