- रंगों का नया ठिकाना, अब लखनऊ में
- घर की सजावट को मिलेगा तकनीक और विशेषज्ञ सलाह का साथ
*लखनऊ, 18 फरवरी, 2026:* देश की अग्रणी पेंट और डेकोर कंपनी एशियन पेंट्स ने लखनऊ में अपने रिटेल नेटवर्क को मजबूत करते हुए एक एक्सपीरिएंस बेस्ड ‘कलरआइडियाज़ स्टोर’ और दो ‘कलर क्यूब स्टोर’ की शुरुआत की है।
शहर के जानकीपुरम स्थित शताक्षी एंटरप्राइजेज में कलरआइडियाज़ स्टोर, नरही बाजार स्थित अजंता प्लास्टोमर्स और लाटूश रोड स्थित गार्गा मार्बल्स में कलर क्यूब स्टोर खोले गए हैं। इन स्टोर्स का उद्घाटन एजीएम नॉर्थ 2 श्री आशीष सिंह ने किया।
इन नए स्टोर्स के साथ अब लखनऊ में एशियन पेंट्स के 8 कलरआइडियाज़ और 4 कलर क्यूब स्टोर हो चुके हैं। इससे शहर में कंपनी की मजबूत मौजूदगी और मज़बूत दिखाई देती है।
नए स्टोर्स को इस तरह तैयार किया गया है कि ग्राहक अपने घर के रंग चुनते समय कोई समझौता न करें। यहां आधुनिक तकनीक़ के जरिए ग्राहक पहले ही देख सकते हैं कि चुना गया रंग उनकी दीवारों पर कैसा दिखेगा। ‘कलर विज़ुअलाइज़र’ की मदद से रंगों को दीवारों पर देखने का अनुभव उन्हें सही फैसला लेने में मदद करता है।
इन स्टोर्स की खासियत सिर्फ रंगों की विस्तृत रेंज नहीं है, बल्कि यहां मिलने वाली व्यक्तिगत सलाह भी है। प्रशिक्षित कलर एक्सपर्ट ग्राहकों की पसंद, घर की रोशनी और स्पेस को ध्यान में रखते हुए उन्हें उपयुक्त रंग सुझाते हैं। साथ ही कंपनी की ओर से नि:शुल्क कलर कंसल्टेंसी सेवा भी दी जा रही है, ताकि ग्राहक अपने सपनों का घर साकार कर सकें।
लखनऊ तेजी से बदलता हुआ शहर है। यहां के लोग अब घर की सजावट में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं। प्रीमियम पेंट, नई टेक्स्चर और अलग डिजाइन की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में एशियन पेंट्स ने एक साथ 3 नए रिटेल फॉर्मेट शुरू कर शहर की जरूरत को समझने का संदेश दिया है।
नए स्टोर्स का उद्देश्य यह है कि लखनऊ के लोग अपने घर को सजाने के हर कदम पर आत्मविश्वास महसूस करें। यह स्टोर केवल पेंट खरीदने की जगह नहीं है, बल्कि विचार से लेकर अंतिम रंग तक की पूरी यात्रा में ग्राहकों का एक विश्वसनीय साथी है।
न्यूज विज्ञापन इंटर व्यू के लिए संपर्क नंबर 9984299124 एडिटर इन चीफ अटल बिहारी शर्मा लखनऊ
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें