राजनीति, अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य, ब्रेकिंग, समाचार

बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

"खाकी वर्दी पर स्टार यूं ही नहीं मिलती मत करो ऐसा काम की शर्मशार हो जाये पूरा महकमा देशवासियों का विस्वास तुम पर टिका है"

पुलिस का नाम सुन कर आम नागरिक को गर्व होना चाहिए उनके आंखों में न्याय की एक उम्मीद जागनी चाहिए पुलिस से दहशत नहीं बल्कि डर को दिल से निकालना चाहिए।
पर बिल्कुल उल्टा हो रहा है जिस अपराधी भ्रष्टाचारी को पुलिस से थर थर कांपना चाहिए वो कुछ पुलिस वाले के साथ जाम से जाम लडा रहा है थानों में बैठ कर चौकियों में बैठ कर अपना वर्चस्व बना रहा है, पर वहीं जिस आम नागरिक को पुलिस को दोस्त मानना चाहिए पुलिस से अपनी समस्या बतानी चाहिए वो आम नागरिक पुलिस से दहशत खा रहा है।

पुलिस से भगवान न करे पाला पड़े इसके लिए वो हाथ जोड़कर भगवान से विनती कर रहा है, कारण कुछ पुलिस वाले के व्योहार से उनके चालचालन से।

उदाहरण के तौर पर एक अपराधी भ्रष्टाचारी को बचाने के लिए कुछ पुलिस वाले फिल्मी स्क्रिप्ट लिखते हैं और देशी कट्टा,रामपुरी चाकू का व्योसस्थ करते हैं और एक निर्दोष को आरोपी साबित करके सलाखों के पीछे भेज कर गुडवर्क की खबरें चलवा कर अधिकारियों के नजरों में हीरो बन जाते हैं पर वहीं कुछ की वीडियो वायरल हो जाती है सस्पेंड भी हो जाते हैं।

कुछ तो पीड़िता महिला की केस देखते देखते दिवाने हो जाते हैं दिल दे बैठते हैं पर महिला जब उच्च अधिकारियों से शिकायत करती है बात मीडिया में आती है तब पूरा का पूरा पुलिस डिपार्टमेंट को शर्मिंदा होना पड़ता है।
कुछ तो ज़मीनी विवाद अवैध अतिक्रमण अवैध खनन अवैध निर्माण स्पा सेंटर हुक्का बार गांजा स्मैक के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पर ही फर्जी मुकदमे में जेल की हवा खिला देते हैं।

हालांकि ऐसे क्राफ्ट पुलिस वालों का पोल भी खुलता है सस्पेंड भी होते हैं पर ऐसे लोगों के कृत्य से हमारे ईमानदार पुलिस वाले भी बदनाम होते हैं आम नागरिक उनको भी उसी नजरों से देखने पर मजबूर हो जाते हैं।

इस लिए पुलिस कमिश्नर,एस पी,आई जी, पुलिस महानिदेशक को जैसे जिम्मेदार अधिकारियों को क्राफ्ट थाना प्रभारी चौकी प्रभारी पर नज़र बना कर रखनी चाहिए और तत्तकाल ऐसे पुलिस वालों पर कठोर से कठोर कार्यवाही करनी चाहिए।

साथ ही थाने चौकी पर कई वर्षों से जमें सिपाहियों का समय समय पर स्थातरण करना चाहिए।

क्यों कि गांजा, स्मैक,जुआ,सट्टा,गौ कसी,स्पा सेंटर, हुक्का बार, अवैध अतिक्रमण, अवैध खनन, अवैध निर्माणों से वसूली पूरराने सिपाहियों द्वारा ही कराई जाती है ऐसा सूत्रों का कहना है।

अटल सत्य न्यूज 24 ख़ोज सच की।

स्वतंत्र पत्रकार अटल बिहारी शर्मा अपराध भ्रष्टाचार के खिलाफ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अलीगढ़ पुलिस का ऐलान जुआ सट्टा शराब पर होगा करारा प्रहार

जनता की समस्याओं का निस्तारण मेरी पहली प्राथमिकता: थाना प्रभारी हरि भान सिंह राठौड़ अलीगढ़ थाना हरदोईगंज में नवागत थाना प्रभारी हरि भान सिंह...