लखनऊ। भारतीय युवा जनशक्ति संगठन की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में लालबाग, लखनऊ में संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनी सिंह ने कार्यकारिणी के विस्तार के तहत प्रीती सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं स्पोर्ट्समैन ट्रेनर आशीष कुमार को राष्ट्रीय सचिव का दायित्व दिया गया।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार, राष्ट्रीय सलाहकार सुनील कुमार लोधी, प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ हरिओम विश्वकर्मा सहित संगठन से जुड़े दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर भी जोर दिया गया।
संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनी सिंह ने कहा कि युवा शक्ति देश के विकास की महत्वपूर्ण ताकत है। संगठन का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा प्रदान करते हुए उन्हें समाज और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि संगठन आने वाले समय में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
अटल सत्य टीवी न्यूज़ 24 | लखनऊ



कोई टिप्पणी नहीं: