भारतीय युवा जनशक्ति संगठन के नये पदाधिकारियों को मिला मनोनयन पत्र, सम्मान समारोह में जनहित के मुद्दों पर उठी आवाज
लखनऊ, 30 अगस्त। देशहित, समाजहित और जनहित के मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भारतीय युवा जनशक्ति संगठन की ओर से संगठन विस्तार के क्रम में रविवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मोनी सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्हें पटका, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व सचिव एवं पूर्व आईएएस डॉ. ओम प्रकाश, विशिष्ट अतिथि पूर्व विशेष सचिव डॉ. सी.पी. शर्मा, प्रगतिशील उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल सिंह यादव तथा पूर्व मंत्री अशोक सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। अतिथियों ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से देश एवं समाजहित में निःस्वार्थ भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के रोजगार का मुद्दा प्रमुख
समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनी सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा, घरेलू हिंसा के मामलों में त्वरित कार्रवाई और घरेलू कामकाजी महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग उठाई। उन्होंने विकास योजनाओं में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित किए जाने की बात कही।
उन्होंने युवाओं को योग्यता के अनुसार रोजगार एवं सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने, समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने तथा निजी स्कूलों की मनमानी फीस, ड्रेस, कॉपी और किताबों की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने की मांग की। संगठन की ओर से कक्षा पांच तक सभी निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था किए जाने की मांग भी रखी गई।
महंगाई, गैस सिलेंडर और किसानों के मुद्दे उठाए
मोनी सिंह ने महंगाई कम करने और रसोई गैस सिलेंडर की कीमत स्थायी रूप से 500 रुपये किए जाने की मांग की। इसके साथ ही सभी अस्पतालों में बेहतर और समान स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।
किसानों के मुद्दे पर उन्होंने किसानों के बिजली बिल तथा एक लाख रुपये तक के कर्ज को माफ करने, खाद और पानी आसानी से उपलब्ध कराने और किसानों की बेटियों की शादी के लिए सरकार की ओर से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग उठाई।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
डॉ. मसीहुद्दीन के कुशल संचालन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुधाकर मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता चेतना शुक्ला एवं इरशाद राही, राष्ट्रीय महासचिव रवि पाल, राष्ट्रीय सचिव धर्मवीर सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोली मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुमन त्रिवेदी, प्रदेश अध्यक्ष महिला अधिवक्ता प्रकोष्ठ शोभा राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी महेश पाल, मंडल प्रभारी लखनऊ रिजवान, मंडल प्रभारी मेरठ रकम सिंह गुर्जर सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा इटावा जिलाध्यक्ष सर्वेश जोशी, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष डॉ. नन्द किशोर यादव, मैनपुरी जिलाध्यक्ष शिवराखन यादव, सीतापुर जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार, लखनऊ जिलाध्यक्ष अनुपमा सिंह, जिला महासचिव लखनऊ रामरानी समेत विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष, नव-नियुक्त पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संतोष राय के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। समारोह में मो. शारिब खान, मीना गौतम, हीरालाल यादव, मनमोहन यादव, अकील चौधरी, इमरान रजा, सर्वेश सोनी, नीलू पाण्डेय, योगिता मिश्रा, समरीन, लता वर्मा, इंद्रजीत, रवि शुक्ला, कुणाल, ज्योति शुक्ला, अर्जुन मौर्य, ग्रेसी सिंह, जावेद, जितेन्द्र, आचार्य रवीन्द्र योगी, जितेंद्र सिंह, नीरज मिश्रा, जावेद अंसारी, आक्रोश निगम, संतोष सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: अटल बिहारी शर्मा
अटल सत्य टीवी न्यूज़ 24



कोई टिप्पणी नहीं: