लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के अर्जुनगंज, अहिमामऊ से जनवरी 2026 में लापता हुई 27 वर्षीय श्वेता यादव का 5 महीने बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है।
श्वेता की तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है। परिवार का कहना है कि हर दिन एक नई उम्मीद लेकर शुरू होता है, लेकिन शाम होते-होते वही उम्मीद निराशा में बदल जाती है।
परिजनों के अनुसार, जेएनयू (दिल्ली) से पढ़ी-लिखी श्वेता पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थीं। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी धार्मिक स्थल, आश्रम या अन्य स्थान पर हो सकती हैं।
पुलिस ने कई राज्यों में तलाश की है। सर्विलांस के माध्यम से उनका मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, लेकिन इसके बावजूद 5 महीने बाद भी श्वेता यादव का कोई पता नहीं चल सका।
श्वेता यादव के बारे में सही एवं विश्वसनीय जानकारी देने वाले व्यक्ति को ₹51,000 का नकद इनाम देने की घोषणा परिवार द्वारा की गई है।
यदि आपने श्वेता यादव को कहीं देखा है या उनके संबंध में कोई भी जानकारी है, तो कृपया तुरंत संपर्क करें।
थाना सुशांत गोल्फ सिटी (लखनऊ)
📞 9454458330, 9005837077
परिजन संपर्क सूत्र
📞 9450714435, 9628030390, 8004295015
आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी परिवार की बिछड़ी बेटी को उसके अपनों से मिला सकती है।
रिपोर्ट अटल सत्य टी वी न्यूज़ 24
अटल बिहारी शर्मा लखनऊ?



कोई टिप्पणी नहीं: