इंतजार के 2 साल: इजरायल रोजगार योजना के तहत चयनित 1336 अभ्यर्थी परेशान, कौशल विकास मिशन निदेशक से लिखित सूचना की मांग
लखनऊ (ब्यूरो रिपोर्ट)। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत 'इजरायल रोजगार योजना-2024' में चयनित 1336 अभ्यर्थियों का भविष्य पिछले दो वर्षों से अधर में लटका हुआ है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के लंबे समय बाद भी अभी तक इन अभ्यर्थियों को प्रस्थान या नियुक्ति के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। हताश होकर अभ्यर्थियों ने अब निदेशक (उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन/संबंधित विभाग) को पत्र सौंपकर अपनी स्थिति स्पष्ट करने और लिखित आधिकारिक सूचना जारी करने की गुहार लगाई है।
2 साल से केवल मिल रहा मौखिक आश्वासन
निदेशक को भेजे गए पत्र में चयनित अभ्यर्थियों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा है कि वर्ष 2024 में इजरायल रोजगार योजना के तहत कुल 1336 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया था। इस पूरी प्रक्रिया को संपन्न हुए लगभग 2 वर्ष का समय बीतने जा रहा है, लेकिन आज तक विभाग द्वारा उनकी स्थिति, प्रस्थान प्रक्रिया अथवा संभावित समयसीमा के संबंध में कोई भी स्पष्ट एवं लिखित सूचना जारी नहीं की गई है।
अभ्यर्थियों का आरोप है कि अपनी सुध लेने के लिए वे कई बार निदेशालय में उपस्थित होकर लिखित आवेदन और ज्ञापन दे चुके हैं। परंतु आज तक न तो किसी आवेदन का स्पष्ट उत्तर मिला और न ही कोई ठोस निष्कर्ष सामने आया। हर बार केवल मौखिक आश्वासन देकर उन्हें प्रतीक्षा करने के लिए कह दिया जाता है।
नई भर्तियों के बीच पुरानी चयन सूची पर मंडराया संकट
स्थिति और अधिक चिंताजनक इसलिए हो गई है क्योंकि एक तरफ जहां ये 1336 चयनित अभ्यर्थी पिछले 2 वर्षों से अपनी जॉइनिंग का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विभाग द्वारा नई भर्तियों के आयोजन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ऐसे में चयनित युवाओं के मन में स्वाभाविक रूप से अपने भविष्य को लेकर गहरे प्रश्न और गंभीर चिंता उत्पन्न हो रही है।
अभ्यर्थियों ने विभाग से पूछे सीधे सवाल:
पीड़ित अभ्यर्थियों ने पत्र के माध्यम से निदेशालय के सामने मुख्य रूप से ये सवाल रखे हैं:
यदि हमारी चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, तो वर्तमान में इस भर्ती की वास्तविक स्थिति क्या है?
आगे की कार्रवाई और प्रस्थान की संभावित समयसीमा क्या तय की गई है?
कौशल विकास मिशन और विभाग द्वारा इन चयनित 1336 अभ्यर्थियों के संबंध में अंतिम रूप से क्या निर्णय लिया गया है?
अटल सत्य टी वी न्यूज़ 24 का रुख: देश और प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ इस तरह का प्रशासनिक खिलवाड़ बेहद चिंताजनक है। अपनी योग्यता के दम पर चयनित होने के बाद भी युवा दो साल से सिर्फ कागजों और आश्वासनों के सहारे बैठे हैं। 'अटल सत्य टी वी न्यूज़ 24' इस मामले पर संबंधित विभाग के जवाब का इंतजार कर रहा है और इन युवाओं को न्याय मिलने तक इनकी आवाज को प्रमुखता से उठाता रहे



कोई टिप्पणी नहीं: