लखनऊ: रूह कंपा देने वाली वारदात, मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से गैंगरेप; एक आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी के जानकीपुरम थाना क्षेत्र से एक मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के मिर्जापुर गाँव में एक मानसिक रूप से कमजोर 15 वर्षीय किशोरी के साथ दो दरिंदों ने रातभर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फिलहाल फरार है।
बंधक बनाकर रातभर ढाया सितम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर गाँव के रहने वाले दिनेश और उसके एक साथी ने मासूम किशोरी को बहला-फुलाकर एक खाली मकान में बंधक बना लिया। आरोपियों ने रातभर पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया। सुबह जब बच्ची बदहवास हालत में मिली, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और पीड़िता को उपचार व मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है।
"मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी गिरफ्त में है, दूसरे की तलाश के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। अपराधी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।" — पुलिस प्रशासन
इलाके में भारी आक्रोश
इस जघन्य अपराध के बाद से इलाके के ग्रामीणों में भारी रोष है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए और मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।
ब्यूरो रिपोर्ट: अटल सत्य टीवी न्यूज़ 24



कोई टिप्पणी नहीं: