खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

शानदार उपलब्धि! अतरौली के भाई-बहन ने किया कमाल, अब सीधे विधानसभा सदन में उठाएंगे जनता की आवाज।।

​अतरौली के भाई-बहन की जोड़ी का कमाल: विधानसभा की दहलीज तक पहुँचेंगे प्रियांशू और प्राची भारद्वाज ​ लखनऊ/अलीगढ़। प्रतिभा किसी...

» » ब्रेकिंग अलीगढ़।


अलीगढ़ में नशा के खिलाफ युवाओं की हुंकार, एसपी ने किया राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित
अलीगढ़। धर्म समाज महाविद्यालय में बुधवार को नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को लेकर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं का जोश और संकल्प देखने लायक रहा, जहां छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ ली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीरज कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि समाज और राष्ट्र की नींव को भी कमजोर करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
विशिष्ट अतिथि एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार भारद्वाज ने कौशल विकास पर जोर देते हुए छात्रों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन नेशनल बूथ आइकॉन शिखर कौशिक, प्रियांशु भारद्वाज और प्रिया शर्मा ने किया।
संगोष्ठी में मिशन LiFE और SDG-12 (जिम्मेदार उपभोग और उत्पादन) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस टीम का विशेष योगदान रहा। डॉ. कृष्ण कुमार सिंह और डॉ. रेखा तोमर के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने अनुशासन और व्यवस्थापन की मिसाल पेश की।
इस दौरान डॉक्टर राजीव कुमार शर्मा, रितिका अग्रवाल, प्रियंका शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में “नशा मुक्त भारत” बनाने का संकल्प लिया।

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply