सीतापुर में “स्कूल चलो अभियान” रैली का भव्य आयोजन, बच्चों ने बांधा समां
जनपद सीतापुर के विकास क्षेत्र कसमंडा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय महेशपुर (यू-डायस कोड: 09240601102) में आज “स्कूल चलो अभियान” के तहत एक भव्य रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए ग्रामीण क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा तथा विशिष्ट अतिथियों—अनिकेत सिंह बम्हेरा, गिरिजेश अवस्थी (अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ कसमंडा), एवं अकादमिक रिसोर्स पर्सन अमिताभ दुबे सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं, शिक्षकों और शिक्षिकाओं का सम्मान माल्यार्पण एवं बैज अलंकरण के साथ किया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की खास आकर्षण रही “स्कूल चलो अभियान” की रंगोली, जिसे उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालय भिठौली और रमुवापुर की संयुक्त टीम—नीलम यादव, अनुपम यादव, वर्षा जोशी, लवलेश सक्सेना एवं विमला सिंह—ने शानदार ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन आशुतोष अवस्थी एवं विनोद बिहारी दीक्षित द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंत्री अजीत सिंह, रविन्द्र मिश्र, इंद्रसेन गौतम, विनय मल्होत्रा, सुबोध शर्मा, अनूप शुक्ला सहित कई गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण, बीआरसी स्टाफ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
अंत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं कार्यक्रम आयोजक अचल सिंह फौजी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
संदेश साफ है—हर बच्चा स्कूल जाए, तभी देश का भविष्य मजबूत बनेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट अटल सत्य टी वी न्यूज 24 निष्पक्ष खबरों का संग्रह लखनऊ।
न्यूज विज्ञापन इंटर व्यू के लिए संपर्क करें 9984299124 पर
एडिटर इन चीफ अटल बिहारी शर्मा लखनऊ।



कोई टिप्पणी नहीं: