खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

विश्व रक्तदाता दिवस: इंदौर में समाजसेवियों ने रक्तदान कर बचाई बेसहारा मरीज की जान

विश्व रक्तदाता दिवस पर मानवता का अनुकरणीय संदेश: इंदौर के स्वयंसेवकों ने पेश की मिसाल ​अजय बियानी, रिपोर्टर, अटल सत्य टी वी न्यू...

» » ब्रेकिंग गोंडा जमीनी विवाद में बुजुर्ग की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफतार।

गोंडा: जमीनी विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के रेक्साडिया गांव में जमीनी विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। 65 वर्षीय बुधई कश्यप की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल को जमीन को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। आरोप है कि अंगद कश्यप, सहजराम, ज्योति और बिट्टू ने धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से बुधई कश्यप और उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में बुधई कश्यप के साथ उनके बेटे रिंकू, बहू रानी, चाचा माधव और भाई पिंटू भी घायल हो गए थे।
गंभीर रूप से घायल बुधई कश्यप को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद मृतक के बेटे रिंकू की तहरीर पर परसपुर थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार शाम सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक फरसा, दो डंडे और एक लोहे की रॉड भी बरामद की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें गोंडा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि प्रारंभ में दर्ज मारपीट के मामले में अब गैर इरादतन हत्या की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
अटल सत्य टी वी न्यूज 24 के लिए ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण गोंडा।

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply