खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

बिहार भारत तिवारी एनकाउंटर का असर भाजपा को मिली करारी हार

क्या 'भलत तिवारी एनकाउंटर' का असर बांकीपुर उपचुनाव पर पड़ा? जनता ने क्यों चुना नया विकल्प? अटल बिहारी शर्मा  पटना। बिहार...

» » ब्रेकिंग लखनऊ पारा कोतवाली क्षेत्र में बड़ा हादसा ट्रेन के चपेट आने से मौत।

लखनऊ से बड़ी खबर
आलमनगर रेलवे लाइन पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत
लखनऊ के थाना पारा क्षेत्र अंतर्गत आलमनगर रेलवे लाइन पर सोमवार (06 अप्रैल 2026) को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गया, जिससे वह मालगाड़ी के नीचे आ गया और उसकी कटकर मृत्यु हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव क्षत-विक्षत हो गया, जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना पारा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेजा जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों को सूचना भेजी गई है। यदि किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी हो तो थाना पारा, लखनऊ में संपर्क कर पहचान सुनिश्चित करने में सहयोग करें।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।
— अटल सत्य टीवी न्यूज 24

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply