अयोध्या: अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रहे दो बाइक सवार युवकों का रोजा गांव स्थित चीनी मिल के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद काफी देर तक न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही एंबुलेंस सेवा उपलब्ध हो सकी। घायल युवक लगभग आधे घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन उन्हें समय पर कोई चिकित्सीय सहायता नहीं मिल पाई।
बताया जा रहा है कि एक युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जबकि दूसरा भी गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है और त्वरित आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
यह घटना एक बार फिर आपातकालीन सेवाओं की तत्परता और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
अटल सत्य टी वी न्यूज के लिए ब्यूरो रिपोर्ट तौफीक अहमद लखनऊ।



कोई टिप्पणी नहीं: