खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

विश्व रक्तदाता दिवस: इंदौर में समाजसेवियों ने रक्तदान कर बचाई बेसहारा मरीज की जान

विश्व रक्तदाता दिवस पर मानवता का अनुकरणीय संदेश: इंदौर के स्वयंसेवकों ने पेश की मिसाल ​अजय बियानी, रिपोर्टर, अटल सत्य टी वी न्यू...

» »Unlabelled »

“आशा भरी उड़ान” ने भरे विशेष बच्चों के सपनों को

पंख
अजय बियानी की रिपोर्ट | इंदौर
रोटरी क्लब इंदौर यूनाइटेड द्वारा आयोजित “राइला – आशा भरी उड़ान” कार्यक्रम भावनात्मक और प्रेरणादायक माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह विशेष आयोजन स्वर्गीय रोटेरियन रेबा माँ मजूमदार की स्मृति को समर्पित रहा, जिसने कार्यक्रम को और भी भावुक एवं अर्थपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला गवर्नर रोटेरियन अनिश मलिक के मार्गदर्शन में मुख्य अतिथि रोटेरियन सुशील मल्होत्रा, विशिष्ट अतिथि सुखदेव सिंह घुम्मन एवं सहायक गवर्नर विनोद अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए रोटेरियन दिलीप मजूमदार ने दो लाख रुपये सहयोग राशि देने की घोषणा की, वहीं सुखदेव सिंह घुम्मन ने विशेष बच्चों के लिए आजीवन आर्थिक सहयोग का संकल्प लेकर सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉ. नमिता शुक्ला, डॉ. चिराग यशलाहा, डॉ. जूही कश्यप एवं डॉ. माया बोहरा ने अपनी सेवाएं देकर बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा। साथ ही सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में विशेष बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे कार्यक्रम का माहौल आनंदमय हो गया।
इस अवसर पर शुभ्रों मजूमदार, एसीपी ट्रैफिक लाल बहादुर बौद्ध, मनोज कोठारी, रोहित नीमा, राजीव सिंह, अनिल साबू, सीमा मलिक, सिद्धांत मलिक, हरनीश मलिक, आदर्श मलिक, उमेश शर्मा, विराट मेहता, यती अरोड़ा, आभा आनंद, नागर जी, रावत जी, हेमंत कश्यप, रवि नंदी एवं सुषमा नंदी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफलता में चंचल मैडम, उनकी टीम, रोहित नीमा एवं पंकज छाबड़िया का विशेष योगदान रहा।
“आशा भरी उड़ान” ने न सिर्फ विशेष बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाई, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का एक सशक्त संदेश भी दिया।
अटल सत्य टी वी न्यूज 24 निष्पक्ष खबरों का संग्रह न्यूज विज्ञापन इंटर व्यू तथा अपने क्षेत्र में रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क करें एडिटर इन चीफ अटल बिहारी शर्मा लखनऊ संपर्क नंबर 9984299124

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply