खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

महाकाल उत्सव मे इंदौर की अनाईशा शानदार प्रदर्शन कर जीत लिया सबका दिल

 महाकाल उत्सव में इंदौर की अनाईशा सिंह का शानदार प्रदर्शन, कथक में द्वितीय पुरस्कार इंदौर। उज्जैन स्थित कैलाश एकेडमी में भारतीय ...

» » ताजा समाचार लगभग 500 जरुरत मर्दों को लखनऊ राजेन्द्र नगर में वितरण किया गया चश्मा।

लखनऊ: निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर में उमड़ा

जनसैलाब, 500 लोगों को मिला लाभ
राजधानी लखनऊ के राजेंद्र नगर स्थित पानी टंकी पार्क में रविवार को स्वर्गीय डॉ. अखिलेश दास गुप्ता की पावन स्मृति में भव्य निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस जनसेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन विराज सागर दास मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने अपने हाथों से बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों को चश्मे वितरित किए। आयोजकों के अनुसार करीब 500 जरूरतमंद लोगों को निशुल्क चश्मे प्रदान किए गए, जिससे आमजन को काफी राहत मिली।
इस अवसर पर पार्षद राजेश दीक्षित राजू, पूर्व पार्षद राजू वाजपेई और हार्दिक दीक्षित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं।
मुख्य अतिथि विराज सागर दास ने अपने संबोधन में कहा कि समाज सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है और भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
अटल सत्य टीवी न्यूज की विशेष कवरेज में मौके पर लोगों की भारी भीड़, उत्साह और कार्यक्रम की सफलता साफ तौर पर देखने को मिली।
रिपोर्ट: अटल बिहारी शर्मा

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply