खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

बिहार भारत तिवारी एनकाउंटर का असर भाजपा को मिली करारी हार

क्या 'भलत तिवारी एनकाउंटर' का असर बांकीपुर उपचुनाव पर पड़ा? जनता ने क्यों चुना नया विकल्प? अटल बिहारी शर्मा  पटना। बिहार...

» » बुलंदशहर से इस वक्त की बड़ी खबर

बुलंदशहर में पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार, फैसले का दबाव बनाने और झूठी शिकायत देने का आरोप
बुलंदशहर। रामघाट थाना क्षेत्र के गांव नगला कोठी के एक पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Dinesh Kumar से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि एक युवक द्वारा उन पर समझौता (फैसला) करने का दबाव बनाया जा रहा है और इंकार करने पर झूठी शिकायत देकर फंसाने की कोशिश की जा रही है।
पीड़ित के अनुसार दवाई कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी शिवम का उनके गांव नगला कोठी में आना-जाना था। आरोप है कि 11 अगस्त 2025 को शिवम मौका पाकर उनके घर में घुस गया और उनकी बेटी को बुरी नीयत से पकड़ लिया। इस घटना की शिकायत रामघाट थाना पुलिस से की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
पीड़ित परिवार का कहना है कि जेल से छूटने के बाद आरोपी शिवम लगातार समझौता करने का दबाव बना रहा है। परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने समझौता करने से मना कर दिया तो आरोपी ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
पीड़ित के अनुसार जब आरोपी अपने इरादे में सफल नहीं हुआ तो उसने दवाई कोतवाली में एक शिकायत देकर आरोप लगाया कि लड़की के तीन भाइयों ने उसके साथ मारपीट की है। जबकि लड़की के पिता का कहना है कि उनके दो बेटे पिछले तीन महीने से गाजियाबाद में काम कर रहे हैं और केवल एक बेटा ही गांव नगला कोठी में रहता है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी ने बदला लेने की नीयत से मनगढ़ंत और झूठी शिकायत दी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और उन्हें न्याय मिल सके।
अटल सत्य टी वी न्यूज 24 के लिए दीपक भारद्वाज की खास रिपोर्ट।

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply