खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

लखनऊ मे करणी सेना का स्वभिमान संकल्प सम्मान समारोह

लखनऊ में करणी सेना का स्वाभिमान संकल्प सम्मेलन, कानून व्यवस्था और आर्थिक आधार पर आरक्षण पर हुई चर्चा  लखनऊ। करणी सेना की ओर से म...

» » थाना सुशांत गोल्फ सिटी अपडेट


लखनऊ से बड़ी खबर
वीआईपी मूवमेंट के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा करने वाला युवक निकला मानसिक रूप से बीमार, पुलिस ने दिखाई इंसानियत
लखनऊ के थाना गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित सुशांत सिटी में वीआईपी मूवमेंट के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अचानक हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। युवक ने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और गुस्से में आकर पुलिस की सरकारी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया।
घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू में लिया। पूछताछ और जांच के दौरान पता चला कि उक्त युवक मानसिक रूप से बीमार है। युवक की पहचान अवनीत पुत्र राजकुमार, निवासी तेजुआपुर, थाना लोनी कटरा, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई।
थाना प्रभारी राजीव रंजन ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मामले को गंभीरता से समझा और मानवीय दृष्टिकोण अपनाया। उन्होंने युवक के परिजनों से संपर्क साधा और आवश्यक कार्रवाई के बाद युवक को सकुशल उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
इस पूरे मामले में थाना गोल्फ सिटी पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है, जहां एक ओर कानून व्यवस्था बनाए रखी गई, वहीं दूसरी ओर इंसानियत की मिसाल भी पेश की गई।
ब्यूरो रिपोर्ट अटल सत्य टी वी न्यूज 24 लखनऊ।

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply