खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

बड़ी खबर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ ने मजदूरों को सिखाए उनके अधिकार, 9 मई की 'राष्ट्रीय लोक अदालत' पर दिया जोर।।

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर 'श्रमिक संवाद' का आयोजन, सचिव कुँवर मित्रेश सिंह ने मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रत...

» » गोंडा पुलिस की बड़ी कार्यवाही पुलिस पांच गौ तस्कर को किया गिरफतार मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली।


ब्रेकिंग #गोंडा: अंतर्राज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
गोंडा, उत्तर प्रदेश:
गोंडा पुलिस ने केशवपुर पहाड़वा रेलवे क्रॉसिंग के पास अंतर्राज्यीय पशु तस्करों के गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश समीर उर्फ लल्लन पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक भैंस, एक पाड़ा, 17 हजार रुपये नकद और एक पिकअप वाहन बरामद किया। तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी मिले।
गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान तुशाल, भूपेंद्र यादव, मैनुद्दीन और नयाब के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह लंबे समय से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इनके खिलाफ गोंडा के नगर, देहात, करनैलगंज और वजीरगंज थानों में पहले से आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
मुख्य आरोपी समीर उर्फ लल्लन का पुराना आपराधिक इतिहास है और वह कई बार जेल जा चुका है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट – शिव शरण
अटल सत्य टी वी न्यूज 24

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply