ब्रेकिंग न्यूज
लखनऊ से बड़ी खबर…
चिनहट पुलिस की बड़ी कामयाबी: रितेश सिंह हत्याकांड का पर्दाफाश
राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित रितेश सिंह हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। यह सनसनीखेज वारदात कल्याणी बिहार स्थित प्रशांत पब्लिक स्कूल से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई थी, जिसने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया था।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी शशांक सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश मुख्य कारण थी।
👉 गिरफ्तार आरोपी:
अनस खान
आशु
प्रियांशु
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने साजिश के तहत रितेश सिंह को बुलाया और उसे सुनसान पड़े एक खाली प्लॉट में ले गए। वहां बेरहमी से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को फेंककर मौके से फरार हो गए थे। यह घटना 24 मार्च को हुई थी।
इस जघन्य हत्या के बाद से ही चिनहट पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। थाना प्रभारी दिनेश चंद मिश्रा ने अपनी टीम के साथ मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।
चिनहट पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
रिपोर्ट: तौफीक अहमद, ब्यूरो चीफ (क्राइम), लखनऊ
अटल सत्य टीवी न्यूज 24



कोई टिप्पणी नहीं: