खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

बड़ी खबर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ ने मजदूरों को सिखाए उनके अधिकार, 9 मई की 'राष्ट्रीय लोक अदालत' पर दिया जोर।।

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर 'श्रमिक संवाद' का आयोजन, सचिव कुँवर मित्रेश सिंह ने मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रत...

» » लखनऊ इंजिनियरिंग कॉलेज चौराहे पर दो पक्षों में हुआ विवाद।

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ
राजधानी लखनऊ के इंजीनियरिंग चौराहे पर देर शाम एक महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता मुसिलमा खातून अपने बेटे अयान अहमद के साथ घर लौट रही थीं, तभी एक अज्ञात बाइक सवार ने लापरवाही और गलत तरीके से वाहन चलाते हुए उन्हें परेशान किया।
बताया जा रहा है कि जब मुसिलमा खातून ने बाइक सवार को टोका, तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए बेटे अयान अहमद पर आरोपी ने पत्थर और गुम्मे से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत कोतवाली मड़ियाव थाना में दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने मामले को एनसीआर (नॉन-कॉग्निज़ेबल रिपोर्ट) के रूप में दर्ज किया है, जबकि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
✍️ अटल सत्य टी वी न्यूज 24 के लिए रिपोर्ट: तौफीक अहमद, ब्यूरो चीफ लखनऊ

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply