खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

शानदार उपलब्धि! अतरौली के भाई-बहन ने किया कमाल, अब सीधे विधानसभा सदन में उठाएंगे जनता की आवाज।।

​अतरौली के भाई-बहन की जोड़ी का कमाल: विधानसभा की दहलीज तक पहुँचेंगे प्रियांशू और प्राची भारद्वाज ​ लखनऊ/अलीगढ़। प्रतिभा किसी...

» » अलीगढ़ पुलिस का ऐलान जुआ सट्टा शराब पर होगा करारा प्रहार


जनता की समस्याओं का निस्तारण मेरी पहली प्राथमिकता: थाना प्रभारी हरि भान सिंह राठौड़
अलीगढ़ थाना हरदोईगंज में नवागत थाना प्रभारी हरि भान सिंह राठौड़ ने कहा है कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से सहयोग करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में अपराधियों को किसी भी कीमत पर बकाया नहीं छोड़ा जाएगा, जबकि निर्दोष लोगों को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जुआ, सट्टा, शराब की बिक्री और अन्य अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हरि भान सिंह राठौड़ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधियों के लिए विकल्प केवल दो हैं — या तो अपराध छोड़ दें या क्षेत्र छोड़कर चले जाएं। उन्होंने जोर दिया कि इलाके में गुंडागर्दी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि वे थाने में झूठे प्रार्थना पत्र या झूठी शिकायतें न लेकर आएं। उन्होंने कहा कि गांव में किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए किसी सिफारिश की आवश्यकता नहीं होगी, और शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण किया जाएगा।
आगामी ईद के त्योहार को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी ने सभी से क्षेत्र में आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने का अनुरोध किया।
थाना प्रभारी हरि भान सिंह राठौड़, थाना हरदोईगंज
अटल सत्य टी वी न्यूज 24
अटल सत्य टी वी न्यूज 24 के लिए दीपक भारद्वाज की रिपोर्ट अलीगढ़।

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply