खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

बड़ी खबर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ ने मजदूरों को सिखाए उनके अधिकार, 9 मई की 'राष्ट्रीय लोक अदालत' पर दिया जोर।।

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर 'श्रमिक संवाद' का आयोजन, सचिव कुँवर मित्रेश सिंह ने मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रत...

» » लखनऊ ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने कर दिखाया कमाल

लखनऊ।
राजधानी के अशोक की लाट चौराहे पर ईमानदारी और सतर्कता की एक मिसाल देखने को मिली। सीतापुर निवासी संतोष कुमार शुक्ला का लगभग 49,000 रुपये मूल्य का सामान अचानक गिर गया था। सामान गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी घोषणा कराई।
घोषणा के बाद जब संतोष कुमार शुक्ला वापस सुभाष चौराहे पहुंचे और संबंधित बिल्टी (दस्तावेज) दिखाकर अपने सामान का दावा किया, तो पुलिस ने पूरी जिम्मेदारी के साथ सत्यापन प्रक्रिया पूरी की।
Ashok Ki Laat Chauraha पर तैनात टीएसआई Ashok Kumar Dhar Dube, कांस्टेबल Jitendra Kumar तथा उप निरीक्षक Adarsh Awasthi ने दस्तावेजों का मिलान कर पूरी जांच-पड़ताल के बाद सामान सही मालिक को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस की इस ईमानदारी और सक्रियता से क्षेत्र में सराहना का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसी कार्यशैली से आम जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत होता है।
यह घटना बताती है कि सतर्क पुलिस व्यवस्था के चलते न केवल कानून व्यवस्था सुदृढ़ रहती है, बल्कि नागरिकों की खोई हुई संपत्ति भी सुरक्षित हाथों में रहती है।

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply