राजनीति, अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य, ब्रेकिंग, समाचार

शनिवार, 28 फ़रवरी 2026

होलीका दहन को लेकर लखनऊ पुलिस अलर्ट

🚨 होलिका दहन व होली को लेकर पुलिस अलर्ट, पश्चिमी जोन में सघन समीक्षा बैठक
लखनऊ। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आगामी होलिका दहन एवं होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दिनांक 28.02.2026 को पश्चिमी जोन में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में चौकी पतालगंज पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, सहायक पुलिस आयुक्त बाजारखाला, संबंधित थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों व हल्का प्रभारियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने होलिका दहन स्थलों का पूर्व सत्यापन, समय निर्धारण, भीड़ का अनुमान और संवेदनशील क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी साझा की।
🔎 बैठक के प्रमुख बिंदु:
होलिका दहन स्थलों का भौतिक निरीक्षण व सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा।
फायर ब्रिगेड, पानी के टैंकर, बालू की बोरियां एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश।
पीस कमेटी की बैठकों के माध्यम से स्थानीय लोगों से संवाद बनाए रखने पर जोर।
दिनांक 02, 03 एवं 04 मार्च 2026 को सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमणशील रहने के निर्देश।
डीजे संचालन हेतु निर्धारित मानकों एवं ध्वनि प्रदूषण नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की चेतावनी।
संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश।
पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
लखनऊ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि होली का पर्व आपसी सौहार्द एवं शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।
अटल सत्य टी वी न्यूज 24
निष्पक्ष खबरों का संग्रह

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अलीगढ़ पुलिस का ऐलान जुआ सट्टा शराब पर होगा करारा प्रहार

जनता की समस्याओं का निस्तारण मेरी पहली प्राथमिकता: थाना प्रभारी हरि भान सिंह राठौड़ अलीगढ़ थाना हरदोईगंज में नवागत थाना प्रभारी हरि भान सिंह...