खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

बड़ी खबर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ ने मजदूरों को सिखाए उनके अधिकार, 9 मई की 'राष्ट्रीय लोक अदालत' पर दिया जोर।।

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर 'श्रमिक संवाद' का आयोजन, सचिव कुँवर मित्रेश सिंह ने मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रत...

लखनऊ में कुत्ते का आतंक एक आठ वर्षीय बच्चे पर किया हमला ममाल पहुंचा कोतवाली।


हेडलाइन: लखनऊ में पालतू कुत्ते का आतंक: 8 साल के मासूम को बुरी तरह नोचा, पुलिस में शिकायत ददर्ज 


​अटल बिहारी शर्मा।

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नाका थाना अंतर्गत हिण्डोला क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक पालतू कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे 8 साल के मासूम बच्चे पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

​मिली जानकारी के अनुसार, निवार खेड़ा (मोती नगर) के निवासी रमेश कुमार का 8 वर्षीय पुत्र गली में खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला का पालतू कुत्ता खुला होने के कारण बच्चे पर झपट पड़ा। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने मासूम के कान, हाथ और पीठ पर कई जगह गहरे जख्म कर दिए हैं।

पीड़ित पिता की गुहार:

बच्चे के पिता रमेश कुमार ने इस मामले में नाका थाने के हिण्डोला चौकी प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि कुत्ता खुला रहने के कारण यह हादसा हुआ और इससे बच्चे की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।

प्रशासनिक रुख:

स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र मिल चुका है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शहर में पालतू कुत्तों के बढ़ते हमलों को लेकर स्थानीय निवासियों में भी काफी रोष देखा जा रहा है।

अटल सत्य टीवी न्यूज़ 24 प्रशासन से यह सवाल पूछता है कि रिहायशी इलाकों में पालतू जानवरों की सुरक्षा और उनके मालिकों की जिम्मेदारी तय करने के लिए सख्त कदम कब उठाए जाएंगे?