खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

बड़ी खबर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ ने मजदूरों को सिखाए उनके अधिकार, 9 मई की 'राष्ट्रीय लोक अदालत' पर दिया जोर।।

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर 'श्रमिक संवाद' का आयोजन, सचिव कुँवर मित्रेश सिंह ने मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रत...

अटल सत्य टी वी न्यूज 24निष्पक्ष खबरों का संग्रहआगर मालवा में माहेश्वरी महिला मंडल की गणगौर यात्रा,

अटल सत्य टी वी न्यूज 24
निष्पक्ष खबरों का संग्रह
अजय बीयानी की खास रिपोर्ट

आगर मालवा में माहेश्वरी महिला मंडल की गणगौर यात्रा, महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी
आगर मालवा (मध्यप्रदेश)। माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा गणगौर पर्व बड़े ही पारंपरिक और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर छावनी स्थित कंपनी गार्डन से गणगौर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उत्सव को यादगार बना दिया।
शोभायात्रा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गणगौर गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया और देवी गणगौर की पूजा-अर्चना करते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं की टोलियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
यह शोभायात्रा कंपनी गार्डन से प्रारंभ होकर छावनी नाका चौराहा, झंडा चौक होते हुए सदर बाजार पहुंची। यहां विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार गणगौर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
पूरे आयोजन के दौरान समाज की एकता, आस्था और परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज की कई महिलाओं और पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
रिपोर्ट: अटल सत्य टी वी न्यूज 24