खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

बड़ी खबर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ ने मजदूरों को सिखाए उनके अधिकार, 9 मई की 'राष्ट्रीय लोक अदालत' पर दिया जोर।।

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर 'श्रमिक संवाद' का आयोजन, सचिव कुँवर मित्रेश सिंह ने मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रत...

ब्रेकिंग लखनऊ चिनहट पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।

ब्रेकिंग 
लखनऊ में पुलिस का सख्त चेकिंग अभियान, कमता बस अड्डे पर अवैध अतिक्रमण हटाया
लखनऊ।
राजधानी लखनऊ में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त विभूति खंड विनय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा, उप निरीक्षक मोहित कुमार एवं पुलिस बल की मौजूदगी में कमता बस अड्डा और उसके आसपास के क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
चेकिंग के दौरान अवैध रूप से सड़क किनारे दुकानें लगाने वालों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने ऐसे दुकानदारों को हटवाते हुए उन्हें निर्धारित स्थानों पर ही दुकान लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत भी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि शहर में शांति और व्यवस्था बनी रहे और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अटल सत्य टी वी न्यूज 24 के लिए ब्यूरो रिपोर्ट तौफीक अहमद लखनऊ।