खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

विश्व रक्तदाता दिवस: इंदौर में समाजसेवियों ने रक्तदान कर बचाई बेसहारा मरीज की जान

विश्व रक्तदाता दिवस पर मानवता का अनुकरणीय संदेश: इंदौर के स्वयंसेवकों ने पेश की मिसाल ​अजय बियानी, रिपोर्टर, अटल सत्य टी वी न्यू...

प्रकाशन हेतू समाचार।

प्रकाशन हेतु समाचार 
लखनऊ में ‘विश्व युद्ध के खतरे और बुद्ध की प्रासंगिकता’ विषय पर आज संगोष्ठी
लखनऊ, 30 मार्च 2026।
राजधानी लखनऊ में वैश्विक अस्थिरता और शांति के मार्ग पर गंभीर मंथन के उद्देश्य से 31 मार्च को एक अहम संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम उद्यान भवन के सभागार में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन डॉ. आंबेडकर महासभा ट्रस्ट के बैनर तले किया जा रहा है।
संगोष्ठी का मुख्य विषय “विश्व युद्ध के खतरे और बुद्ध की प्रासंगिकता” रखा गया है, जिसमें वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच शांति, सहअस्तित्व और मानवीय मूल्यों पर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनके साथ प्रदेश सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार अवनीश अवस्थी, सूचना आयुक्त दिलीप अग्निहोत्री सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति प्रस्तावित है।
इस संगोष्ठी में शिक्षा, समाज और मीडिया से जुड़े कई प्रमुख व्यक्तित्व अपने विचार साझा करेंगे। इनमें पूर्व कुलपति डॉ. आर.एस. कुरील, लोकपाल आर.आर. जैसवार और वरिष्ठ पत्रकार संतोष बाल्मीकि शामिल हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल करेंगे।
आयोजकों के मुताबिक, इस संगोष्ठी का मकसद मौजूदा वैश्विक हालात में शांति, मानवता और भगवान बुद्ध के विचारों की प्रासंगिकता पर सार्थक संवाद को आगे बढ़ाना है।