खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

बड़ी खबर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ ने मजदूरों को सिखाए उनके अधिकार, 9 मई की 'राष्ट्रीय लोक अदालत' पर दिया जोर।।

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर 'श्रमिक संवाद' का आयोजन, सचिव कुँवर मित्रेश सिंह ने मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रत...

बड़ी खबर गोंडा डीएम गैस डीजल पेट्रोल काला बाजारी को लेकर सख्त


ब्रेकिंग न्यूज़: गोंडा में डीजल-पेट्रोल की अफवाहों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया
गोंडा, उत्तर प्रदेश:
गोंडा जिले में डीजल और पेट्रोल की कमी को लेकर चल रही अफवाहों के बीच बुधवार शाम 5 बजे अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक बड़ी समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्राधिकारी सिटी आनंद राय और जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह सहित सभी पेट्रोल पंप संचालक, पेट्रोलियम अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक और पेट्रोलियम कंपनियों के संगठन शामिल हुए।
बैठक में अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को जिले में पर्याप्त डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मनमानी बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी गई।
पेट्रोल पंप संचालकों और अधिकारियों ने साफ किया कि जिले में डीजल, पेट्रोल और एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। कुछ लोग जानबूझकर अफवाहें फैला रहे हैं और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जोर देकर कहा कि जनपद में ईंधन की कोई कमी नहीं है और सभी तेल कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी सिटी आनंद राय ने भी भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
जिला पूर्ति अधिकारी ने पेट्रोल और डीजल पंप संचालकों को निर्देश दिए कि वे उपभोक्ताओं को सुचारु और पारदर्शी तरीके से ईंधन उपलब्ध कराएं और किसी भी कालाबाजारी या अनियमितता से बचें। उन्होंने यह भी कहा कि कोई व्यक्ति पंप पर भीड़ लगाकर ईंधन का भंडारण न करे, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पेट्रोलियम संगठनों के सदस्यों को भी निर्देश दिया गया कि वे जनता को जागरूक करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट – शिव शरण
अटल सत्य टी वी न्यूज 24

गोंडा से बड़ी खबर अश्लील वीडियो बना कर धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार।

ब्रेकिंग गोंडा।
थाना खरगूपुर पुलिस ने धमकी देने व अश्लील वीडियो वायरल करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गोण्डा: थाना खरगूपुर पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के कटघरे में लाया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के दिशा-निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना खरगूपुर पुलिस टीम ने अभियुक्त विनय पुत्र बेचन लाल, निवासी ग्राम नगवा, थाना गैड़ास बुजुर्ग, जनपद बलरामपुर को चिरकुटिया चौराहे से 300 मीटर आगे नगवा जाने वाली सड़क (बलरामपुर) से गिरफ्तार किया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 29.02.2025 को थाना खरगूपुर क्षेत्र की एक महिला ने लिखित तहरीर देकर बताया कि आरोपी ने उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया था। इसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने प्रार्थिनी और उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी दी और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करना शुरू कर दिया। इससे प्रार्थिनी की पुत्री अवसादग्रस्त हो गई।
प्रार्थिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना खरगूपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया और विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त
नाम: विनय पुत्र बेचन लाल
पता: ग्राम नगवा, थाना गैड़ास बुजुर्ग, जनपद बलरामपुर
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0: 314/2026
धारा: 79, 351(3), 356(2) बीएनएस व 66ई/67बी आईटी एक्ट, थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा
गिरफ्तारी में शामिल टीम
उ0नि0 सत्यनारायण यादव मय हमराह
हे0का0 सुनील प्रसाद
का0 रविशंकर खरवार
थाना खरगूपुर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट: शिव शरण।