खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

महाकाल उत्सव मे इंदौर की अनाईशा शानदार प्रदर्शन कर जीत लिया सबका दिल

 महाकाल उत्सव में इंदौर की अनाईशा सिंह का शानदार प्रदर्शन, कथक में द्वितीय पुरस्कार इंदौर। उज्जैन स्थित कैलाश एकेडमी में भारतीय ...

» » ब्रेकिंग अलीगढ दीपक भारतद्वाज की रिपोर्ट

फरीदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, गांव बहराबद में पसरा मातम

​अतरौली/बहराबद (अलीगढ़): फरीदाबाद में काम करने वाले अतरौली क्षेत्र के गांव बहराबद निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रदीप लोधी (पुत्र सत्यपाल लोधी, चक्की वाले) के रूप में हुई है, जो वहां एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। इस दुखद सूचना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
​तीन दिनों से संपर्क कटा था
मृतक के पिता सत्यपाल लोधी ने बताया कि प्रदीप से उनका संपर्क पिछले तीन दिनों से टूटा हुआ था, उसका मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा था। शुक्रवार को जब उन्हें फोन पर बेटे के निधन की हृदयविदारक सूचना मिली, तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार तुरंत फरीदाबाद के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव लाया जाएगा।
​समाज ने बढ़ाया मदद का हाथ
युवक की असामयिक मौत की जानकारी मिलते ही वार्ड-44 के जिला पंचायत सदस्य डॉ. पुष्पेंद्र लोधी ने त्वरित संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा प्रदेश लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष देव सिंह लोधी, एलआर ब्रांड (LR Brand) के संस्थापक सुशील लोधी तथा कल्याण महासभा के संयोजक ओंकार लोधी सहित अन्य पदाधिकारियों को सूचित किया और पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने का आग्रह किया। डॉ. लोधी के अनुरोध पर समाज के कई प्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचकर परिवार को सहायता और ढांढस बंधाने में जुट गए हैं।
​परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
प्रदीप के निधन से उनकी मां, बहन और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है और ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। डॉ. पुष्पेंद्र लोधी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
​परिजनों के प्रति अटल सत्य टी वी न्यूज़ 24 की गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
​ॐ शांति।
​रिपोर्ट: दीपक भारद्वाज, अलीगढ़
अटल सत्य टी वी न्यूज़ 24

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply