मोहर्रम और कावड़ यात्रा के मद्देनजर रामघाट में पीस कमेटी की बैठक: शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
रामघाट, बुलंदशहर:
आगामी मोहर्रम पर्व और सावन कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से रामघाट थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शुक्ला ने की।
शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील
बैठक में थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शुक्ला ने सभी समुदाय के लोगों से आगामी त्यौहारों को मिल-जुलकर मनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि त्यौहार हमारी संस्कृति का प्रतीक हैं, जिन्हें आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए।
पुलिस प्रशासन की दो टूक चेतावनी
थाना प्रभारी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी असामाजिक तत्व ने माहौल खराब करने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर अफवाहों से रहें सावधान
देवेंद्र कुमार शुक्ला ने ग्रामीणों को सोशल मीडिया के प्रति सचेत करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर चलने वाली भ्रामक और गलत खबरों पर बिल्कुल ध्यान न दें। उन्होंने अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें।
बैठक में रामघाट पुलिस बल के अधिकारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से:
पुलिस विभाग: एसएसआई कृष्णपाल सिंह, उप निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, रामघाट चौकी प्रभारी मोहित कुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार एवं प्रदीप कुमार।
अन्य: समस्त ग्राम प्रधान, विभिन्न धर्मगुरु एवं गणमान्य नागरिक जिनमें लक्ष्मण शर्मा, अमित शर्मा, इंद्रपाल सिंह यादव, अशरफ उर्फ गुड्डू खां, वीरपाल सिंह यादव, महेंद्र सिंह, रमाशंकर और महेश पाठक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: दीपक भारद्वाज
अटल सत्य टीवी न्यूज़ 24



कोई टिप्पणी नहीं: