लखनऊ: बाजारखाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अंतर्गत थाना बाजारखाला पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
थाना बाजारखाला में दिनांक 10 जून 2026 को वादी द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसमें आरोपी शाहबाज हुसैन पर वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं (मु0अ0सं0-113/2026 धारा 87/137(2) BNS) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़िता की बरामदगी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में, मुखबिर की खास सूचना पर पुलिस ने ऐशबाग स्थित 'कच्ची बगिया, मलका जहां कर्बला' के पास से आरोपी शाहबाज हुसैन उर्फ शाबाश (पुत्र जाबिद हुसैन, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी- कच्ची बगिया, ऐशबाग) को धर दबोचा।
पुलिस द्वारा पीड़िता को 17 जून 2026 को ही सकुशल बरामद कर लिया गया था। पुलिस अब मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना बाजारखाला के उप-निरीक्षक अनुज प्रताप सिंह और कांस्टेबल विनय कुमार सिंह शामिल रहे।
अटल सत्य टी वी न्यूज़ 24



कोई टिप्पणी नहीं: