खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

विश्व रक्तदाता दिवस: इंदौर में समाजसेवियों ने रक्तदान कर बचाई बेसहारा मरीज की जान

विश्व रक्तदाता दिवस पर मानवता का अनुकरणीय संदेश: इंदौर के स्वयंसेवकों ने पेश की मिसाल ​अजय बियानी, रिपोर्टर, अटल सत्य टी वी न्यू...

» » बक़रीद त्योहार को लेकर लखनऊ हज़रत गंज पुलिस अलर्ट मोड़ पर।

लखनऊ। हजरतगंज क्षेत्र में आगामी ईद-उल-अजहा  (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर के निर्देशन में इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ अटल चौक से लेकर थाना हजरतगंज क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया।
पैदल मार्च के दौरान पुलिस टीम ने बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं युवाओं से संवाद करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, इसलिए सभी लोग इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि माहौल खराब करने या खुराफात फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया सहित हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।
पैदल मार्च के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आम नागरिकों ने भी पुलिस प्रशासन के इस कदम की सराहना की और सहयोग का भरोसा दिलाया।
रिपोर्ट : अटल सत्य टी वी न्यूज 24

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply